JavaScript arrays in Hindi Part 6
JavaScript arrays
- Introduction to JavaScript arrays in Hindi
- Creating JavaScript Arrays in Hindi
- Direct
- With new keyword
- JavaScript array object constructor in Hindi
- JavaScript arrays length property in Hindi
Introduction to JavaScript arrays
Arrays एक ही तरह की values का collection होता है। एक तरह की value से मतलब है या तो केवल strings या केवल integers या फिर floating point numbers आदि। Arrays को बहुत सारे variables create करने के problem से बचने के लिए यूज़ किया जाता हैं। जैसे की यदि आप 200 employees के नाम store करना चाहते है तो उसके लिए आपको 200 variables create करने की जरुरत नहीं है। आप एक array create कर सकते है जिसमे 200 नाम store किये जा सकते है। ऐसा करने से programmers का time बचता है।
Array का हर element uniquely identify किया जा सकता है। Array values को indexing के द्वारा store करता है। लेकिन ये बात हमेशा याद रखे की array की index zero से शुरू होती है। इसलिए उपर बताये गए example में पहला नाम 0 index पर और आखिर नाम 199 index पर होगा। Array की किसी भी value को आप array के नाम और उसके index number के द्वारा access कर सकते है।
आपको ये बात भी हमेशा याद रखनी चाहिए की JavaScript में arrays object है। इसलिए आप इनको new keyword के द्वारा create करते है। हालाँकि JavaScript आपको directly values put करने का option भी provide करती है लेकिन तब भी JavaScript में arrays objects ही रहते है।
इस तरीके में var keyword के बाद array का नाम लिखा जाता है। Array का नाम unique होना चाहिए। Array के नाम के बाद assignment operator लगा कर angular brackets में array की values दी जाती है। Values को comma से separate किया जाता है। इसका उदाहरण नीचे दिया जा रहा है।
ऊपर दी गयी script निचे दिया गया web page generate करती है।
आपको ये बात भी हमेशा याद रखनी चाहिए की JavaScript में arrays object है। इसलिए आप इनको new keyword के द्वारा create करते है। हालाँकि JavaScript आपको directly values put करने का option भी provide करती है लेकिन तब भी JavaScript में arrays objects ही रहते है।
Creating JavaScript arrays
JavaScript में arrays 2 तरह से create किये जा सकते है। ये दोनों ही तरीके अलग अलग situation के according यूज़ किये जा सकते है।- Directly - इस तरीके में आप array create करने के साथ ही value भी डालते है। ये array create करने का combined तरीका है।
- With new keyword - इस तरीके में आप array को object की तरह create करते है। इस तरीके में पहले array create किया जाता है और बाद में values डाली जा सकती है। आप चाहे तो साथ में ही values डाल सकते है इसके लिए आप array object का constructor यूज़ करते है।
Directly (combined way)
इस तरीके में array create करना बहुत ही simple है। इसका structure नीचे दिया जा रहा है।
var array_Name = [value1,value2,.....valueN];
|
<html>
<head> <title>Java script array demo</title> </head> <body> <script type="text/javascript">
var empName = ["Sam","Sally","Tina","Raghav","John"];
for(i=0;i<5;i++)
{
document.write(empName[i],"\n");
}
</script>
</body> </html> |
ऊपर दी गयी script निचे दिया गया web page generate करती है।
With new keyword
इस तरीके से array create करने के लिए आप new keyword यूज़ करते है। ये कोई object create करने जैसा ही है। इसका structure नीचे दिया जा रहा है।
var array_Name = new Array();
array_Name[0] = value1;
array_Name[1] = value2;
...
...
array_Name[n] = valueN;
|
यदि आप values भी साथ में ही डालना चाहते है तो आप निचे दिए गए structure से array create कर सकते है।
var array_Name = new Array(value1, value2);
|
उपर वाले तरीके में पहले array create किया गया है उसके बाद index numbers के द्वारा values दी गई है। नीचे वाले तरीके में Array object के constructor के द्वारा values put की गई है। ये values constructor automatically index numbers को assign कर देता है। इसका उदाहरण नीचे दिया जा रहा है।
<html>
<head> <title>Javascrpt new keyword demo</title> </head> <body> <script type="text/javascript">
for(i=0;i<2;i++)
{
document.write(empName[i]);
}
</html> |
JavaScript arrays length property
JavaScript आपको array object के साथ length property provide करती है। ये property आपके array की length hold करती है। इस property को access करने का structure नीचे दिया गया है।
array_Name.length;
|
आप चाहे तो इस property को loop control करने के लिए यूज़ कर सकते है। इसका उदाहरण नीचे दिया जा रहा है।
<script type="text/javascript">
document.write("Length of array is "+empAge.length);
for(var i=0;i<empAge.length;i++)
{
document.write(empAge[i]);
}
</script>
|



No comments:
Post a Comment